चार माह पहले लगे बोर मशीन से कब निकलेगा पानी,निगम के पास बोर को जोड़ने के लिए पाइप का टोटा..

वार्ड नंबर 60 के वार्ड पार्षद विजय ताम्रकार ने आयुक्त मेयर को मौजूदा स्थिति से करा चुके है अवगत..

बिलासपुर. नगर निगम के कामकाज का भगवान ही मालिक है। पेयजल आपूर्ति के लिए 4 माह पहले से लगी बोर मशीन आज तक शुरू नहीं हो पाई है। वार्डवासियों को तेज फोर्स के साथ पेयजल की आपूर्ति सिर्फ बोर मशीन को जोड़ने से मिल जाएगी लेकिन इसके लिए चंद फीट पाइप लाइन मौजूदा स्थिति में निगम के पास नहीं है। यह कहानी वार्ड क्रमांक 60 की है। यहां के टेपनलों में पानी की रफ्तार काफी कम है। वार्ड वासी इस परेशानी से आए दिन जूझ रहे है।

नगर निगम भले ही शहर विकास व मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने क्यों न कर ले। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। इसका जीता जागता उदाहरण सरकंडा का वार्ड क्रमांक 60 है। यहां करीबन 4 माह पहले पार्षद विजय ताम्रकार ने बोर मशीन लगवाया था। निगम कर्मचारियों के द्वारा बकायदे ट्रायल कर पानी भी निकल लिया। अब बोर मशीन को गलियों में फैले पाइप लाइन से कनेक्ट करना शेष था। इस प्रकिया में बोर को जोड़ने के लिए पाइप की दरकार है। इसके लिए पिछले 4 माह से मामला अधर में लटका है। आज तक पाइप लाइन से नहीं जोड़ते के कारण वार्ड वासियों को सुविधा हो नहीं मिल पाई है।

पार्षद खुद लाचार..

इस संबंध में वार्ड पार्षद विजय ताम्रकार ने बताया कि बोर मशीन को शुरू कराने के लिए आयुक्त मेयर व संबंधित विभाग अधिकारियों से मिलकर पूरी स्थिति बता चुके है। जिसके लिए सभी ने बोर मशीन प्रारंभ कराने की बात कही है लेकिन आज तक मशीन शुरू नहीं हो पाई है। निगम के पास बोर को जोड़ने के लिए पाइप नहीं है।

You May Also Like