वीडियो- महानदी की लहरों में वो दस दिन,जब जिला प्रशासन के साथ पुलिसिंग उतरी नदी पर,Ips सिंह के बूते राज्य को मिला आपदा प्रबंधन कैटेगरी में इंडिया पुलिस अवार्ड और गदगद सीएम बघेल का ट्वीट.

रायगढ़. प्रदेश के आईपीएस और कोरबा एसपी संतोष सिंह के बूते राज्य के लिए एक और खुशखबरी आई है,जिले के तत्कालीन एसपी सिंह के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए गए संवेदना अभियान का बेहतर रिजल्ट आया है,सरकार की मंशा अनुरूप महानदी में दौड़ी जिले की पुलिसिंग से गदगद सीएम ने ट्वीट कर नोएडा की प्रतिष्ठित गवर्नेंस नाऊ संस्था द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में इंडिया पुलिस अवार्ड 2022 में जगह बनाने को लेकर खुशी जाहिर कर बधाई दी है।

सीएम का निर्देश और बचाव कार्य जारी.

मालूम हो कि माह अगस्त, 2020 में रायगढ़ और आस-पास में हुई भारी वर्षा से महानदी के तटीय क्षेत्र सैलाब की जद़ में आए थे। थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व कोसीर क्षेत्र के दर्जनों गांव इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। पुलिस, जिला प्रशासन, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के बाढ़ बचाव दल द्वारा सैकड़ों बाढ़ पीडितों को समय से विनाशकारी बाढ़ के बीच से बचाकर अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राहत कैम्पों में भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं की यथोचित व्यवस्था करायी गई। तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह,एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौके पर अपनी टीम के साथ डटे रहे।

आईपीएस काबरा ने बनाए रखी नजर.

बाढ़ को लेकर तत्कालीन रेंज आईजी दीपांशु काबरा ने पूरे समय नजर बनाए रखा था,उन्होंने मातहतों को हर सम्भव मदद करने का निर्देश दिया। पुलिस से बाढ़ प्रभावितों ने चर्चा में कच्चे मकानों को सुधार कराये जाने में मदद की गुहार लगाई थी। उन्हें प्रशासन की ओर से नुकसानी-आंकलन पश्चात उचित मुआवजा मिलने की जानकारी दिया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा भी यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

एसपी सिंह द्वारा जनसहयोग से बाढ़ पीडितों की मदद के लिये जीवनापयोगी व पुर्नवास के सामानों को एकत्र करने संवेदना कैंपेन चलाया गया। लोगों को राहत देने वाले सर्वत्र प्रशंसित अभियान को मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था। अभी रायगढ़ पुलिस के उस उल्लेखनीय संवेदना कैंपेन को नोएडा की प्रतिष्ठित गवर्नेंस नाऊ द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में दूसरी इंडिया पुलिस अवार्ड, 2022 से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा रायगढ़ पुलिस का सम्मान तत्कालीन रायगढ़ एसपी संतोष सिंह,अब कोरबा जिले के एसपी, को एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में आमंत्रित कर यह अवार्ड प्रदान कर किया गया। गौरतलब है कि संस्था द्वारा देश भर के सैंकड़ों नामांकन में से चयन बाद कई कैटेगरी में अवार्ड दिए जाते हैं।

सभी का रहा सहयोग.

एसपी सिंह ने बताया कि इस अभियान में सब से अच्छी बात यह थी कि, रायगढ़ के लोगों, संस्थाओं और पुलिसकर्मियों ने पूरी दरियादिली से थाना/चौकी में बाढ़ पीडितों में वितरण के लिये आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने भिड़े रहे। जिससे राहत सामग्रियों का भंडार लग गया। एसपी समेत कई पुलिसकर्मी बाढ़ बचाव व बाद में राहत शिविरों के दौरे के दौरान संभवतः कोविड संक्रमितों के सम्पर्क में आने से उस समय कोविड संक्रमित भी हो गए थे। अपार जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक निभाने से अपने मुकाम पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर एएसपी अभिषेक वर्मा द्वारा वितरण सामग्री वितरण के लिये सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लाइनअप किया था। थाना प्रभारियों द्वारा प्रभावित ग्रामों का स्वयं सर्वे कर अत्यधिक प्रभावितों को उनकी जरूरत अनुसार आवश्यक वस्तुएं प्रदाय करने सूची तैयार की गई।

इन गांवों में दी इतनी सामग्री.

थानों में एकत्र राहत सामग्री लेकर वाहन पुसौर, सरिया, सारंगढ़, कोसीर थाना पहुंचे। बाढ़ पीडितों में आवश्यकता अनुसार एलवेस्टर/टिन शेड, तिरपाल, सीमेंट, बांस, कंबल, धोती, साड़ी, जूता-चप्पल, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, गद्दा, चटाई, मच्छरदानी, टॉर्च और राशन सामग्री आदि का वितरण किया गया तथा वाहनों से उनके गांवों तक सामानों को पहुंचाया भी गया। सरिया के 21 गांव के 217 परिवार, पुसौर के 13 गांव के 133 परिवार, कोसीर के 9 गांव के 51 परिवार एवं सारंगढ क्षेत्र के 5 गांव के 50 परिवारों को राहत सामग्री वितरण हुआ। बाढ़ पीडितों द्वारा अनूठे मानवीय अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को आभार व्यक्त किया गया और उन क्षेत्रों में लोग आज भी पुलिस की संवेदना को याद करते हैं।

You May Also Like