जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने शुरू किया सदस्यता अभियान जूनियर जोगी के समक्ष 600 नए सदस्य पार्टी से जुड़े.

बिलासपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। इधर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) भी चुनावी समर में हिस्सा लेने एक्टिव हो गई है।

शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व मे महा सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि शनिचरी बाजार में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तंबू में 600 नए सदस्यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया।

सदस्यता अभियान में श्रीमती ऋचा जोगी,शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी महिला प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल, AJYM प्रदेश् अध्यक्ष प्रदीप साहु जिला अध्यक्ष विशंभर गुलहरे, देवेश पांडेय,अश्विनी द्विवेदी, प्रभु मिश्रा, राजा प्रधान, विवेक उपाध्याय, ऋषभ देव सिंह, विनय उपाध्याय, राहुल मिश्रा, अब्दुल, अंकित मिश्रा, देव द्विवेदी, दिलदार सिंह, लोमश साहु, बी पी जायसवाल, रिशु तिवारी एवं समस्त जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You May Also Like