प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा सिंह को बिल्हा विस का प्रभार.

बिलासपुर. प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यक्रम सोमवार को राजधानी के राजीव भवन में आयोजित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम की अध्यक्षता में अलग अलग जिलों से आई महिला कांग्रेसजनों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार्ज सौंपा गया।

बिलासपुर जिले के सब से बड़े ब्लाक बिल्हा विधानसभा के इंचार्ज की जिम्मेदारी शहर की वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह को दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की ओर से मिली नई जिम्मेदारी के बाद श्रीमती आशा सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करती आई हू और आगे भी करूंगी, उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती डिसूजा, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का आभार प्रकट किया और नवनियुक्त महिला प्रदेश प्रभारियों को शुभकामनाएं दी है।

You May Also Like