प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का आरोप, नाराज बीजेपी नेता आज उतरेंगे सड़क पर.

बिलासपुर. राज्य बस्तर में बीते दिनों बीजेपी के चार पदाधिकरियों की हत्या के मामले को लेकर जिले की भारतीय जनता पार्टी आज हर विधानसभा में प्रदेश सरकार पर बिगड़ी कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर रोड़ पर अपना विरोधी प्रदर्शन करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी दिनांक शुक्रवार को विधानसभा स्तर पर एक दिवसीय प्रदेशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम रखा है। बिलासपुर जिला में विधानसभा स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम किये जायेंगे।

यहां पर होगा चक्काजाम.

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी द्वारा मस्तूरी विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक नवाडीह चौक सीपत, मोहतरा चौक, जयरामनगर गतौरा, जोंधरा चौक मस्तूरी में चक्का जाम किया जायेगा। वहीं बिलासपुर विधानसभा में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसलापुर ओव्हर ब्रिज के पास, पाटीदार भवन के सामने बिलासपुर में। बिल्हा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक भोजपुरी टोल प्लाजा रायपुर रोड। कोटा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक सुभाष पेट्रोल पम्प के पास रतनपुर। बेलतरा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक बिलासपुर रतनपुर हाईवे रानीगांव चौक। तखतपुर विधानसभा में बटालियन चौक मुख्य मार्ग सकरी में आयोजित की गई है।

इन नेताओं की रहेगी मौजूदगी.

विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का नेतृत्व बिल्हा विधानसभा में पूर्व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधानसभा में मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधानसभा में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, कोटा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग, तखतपुर विधानसभा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय करेंगे साथ ही भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकार एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

You May Also Like