यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू को नही मिली बेल सीधा पहुंचा जेल. देखिए वीडियो.

बिलासपुर. आखिरकार किसान की जमीन पर नेतागिरी दिखा उसे धमकाने वाले शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने पेश किया गया लेकिन जमानत आवेदन खारिज होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से उसकी जेल की टिकिट कट गई।

एक नजर पूरे मामले पर.

मालूम हो कि 22 जून की घटना के बाद, मोपका निवासी किसान उमेंद्र साहू ने यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ कलेक्टर, एसपी और सरकंडा थाने में शिकायत की थी। शिकायत में किसान ने शेरू पर आरोप लगाया था की उसकी जमीन को कब्जा कर रहा है। उसके खेत के मेढ़ को हटाकर अपनी जमीन में मिला लिया है। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस घटना का एक वीडियो जोरो पर वायरल हुआ।

जिसमे शेरू किसान को धमकी दे रहा है कह रहा है की युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं तेरे को यहीं से उठाकर ले जाऊंगा,मेरा कोई कुछ नही बिगड़ सकता। वीडियो वायरल होते ही बवाल खड़ा हो गया। हर तरफ से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। जिसके बाद सरकंडा थाने को उसके खिलाफ FIR दर्ज किया गया और सोमवार को उसे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शेरू असलम की ओर से जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद शेरू असलम को जेल भेज दिया गया है।

काग्रेसियो का कोर्ट और जेल में लगा जमावड़ा.

शेरू को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किए जाने की खबर मिलते ही काग्रेसियो की भीड़ दोपहर से ही कलेक्ट्रेट में जमने लगी थी। दोपहर से लेकर शाम पांच बजे के बाद भी परिसर के अंदर गहमा गहमी का माहौल था। जब उसे पुलिस वाले जेल लेकर गए तो वहां भी काग्रेसियो की भीड़ पहुंच गई थी।

You May Also Like