आईपीएल ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के तीन युवा खिलाड़ियों पर भी लगी बोली

IPL Auction 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं आईपीएल ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के तीन युवा खिलाड़ियों पर भी बोली लगी है. जिसमें हरप्रीत सिंह भाटिया, शशांक सिंह और अजय मंडल का नाम शामिल है. IPL 2024 में इन तीनों खिलाड़ी पर फैंस की नजर रहेगी.

हरप्रीत सिंह भाटिया पंजाब किंग्स में आएंगे नजर

हरप्रीत सिंह भाटिया को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपये में रिटेन किया है. आइपीएल के पिछले सीजन में पंजाब की टीम से खेलते हुए अपने धुंआधार बैटिंग से हरप्रीत भाटिया ने सभी को प्रभावित किया था. छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हरप्रीत ने 2010 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आइपीएल में डेब्यू किया था. 2012 में वे पुर्ण वारियर्स की टीम का हिस्सा बने.

शशांक सिंह पंजाब किंग्स में

शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख में खरीदा है. पिछले साल हुए मेगा आक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शशांक को बेस प्राइज में खरीदा था. लेकिन चोटिल होने के कारण बाद में टीम ने रिलीज कर दिया था.

CSK में अजय मंडल

अजय मंडल इस बार के आईपीएल में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे. इन्हें बेस प्राइज 20 लाख में रिटेन किया गया है. इस वर्ष खेले गए रणजी ट्राफी में अजय का जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसे देखते हुए CSK ने उन्हें अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में रखा है.

आईपीएल ऑक्शन 2024 में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा. जो IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं. उन्हीं के साथी खिलाड़ी पैट कमिंस पर भी लंबी बोली लगाई गई. पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. इसके अलावा कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर खूब पैसा लुटाया गया.

रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस
हर्षल पेटल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स
ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
केएस भरत (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
उमेश यादव (भारत)- 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स
शिवम मावी (भारत)- 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
जयदेव उनादकट (भारत)- 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 4.60 करोड़, मुंबई इंडियंस
शुभम दुबे (भारत)- 5.80 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
समीर रिजवी (भारत)- 8.40 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
अंगकृष रघुवंशी (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
अर्शिन कुलकर्णी (भारत)- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स
शाहरुख खान (भारत)- 7.40 करोड़, गुजरात टाइटन्स
रमनदीप सिंह (भारत)- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
टॉम कोहलर कैडमोर (इंग्लैंड)- 40 लाख, राजस्थान रॉयल्स
रिकी भुई (भारत)- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
कुमार कुशाग्र (भारत)- 7.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
यश दयाल (भारत)- 5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सुशांत मिश्रा (भारत)- 2.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स
आकाश सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद
कार्तिक त्यागी (भारत)- 60 लाख, गुजरात टाइटन्स
रसिक सलाम डार (भारत)- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
मानव सुथार (भारत)- 20 लाख, गुजरात टाइटन्स
एम. सिद्धार्थ (भारत)- 2.4 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
श्रेयस गोपाल (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस
शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)- 1.5 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
एश्टन टर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 1 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
टॉम करन (इंग्लैंड)- 1.5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
डेविड विली (इंग्लैंड)- 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)- 10 करोड़, गुजरात टाइटन्स
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)- 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
नुवान तुषारा (श्रीलंका)- 4.8 करोड़, मुंबई इंडियंस
नमन धीर (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस
अंशुल कंबोज (भारत)- 20 लाख, मुंबई इंडियंस
सुमित कुमार (भारत)- 1 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
आशुतोष शर्मा (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स
विश्वनाथ प्रताप सिंह (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स
शशांक सिंह (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स
तनय त्यागराजन (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स
रॉबिन मिंज (भारत)- 3.6 करोड़, गुजरात टाइटन्स
प्रिंस चौधरी (भारत)- 20 लाख, पंजाब किंग्स
झटवेध सुब्रमण्यन (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद

You May Also Like