'थाने तक फोन नहीं कर पाउंगी ', सांसद प्रिया सराेज को सताया 2027 का डर , कहा -SDM तक मेरी बात नहीं सुनते.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज का एक बयान खासी चर्चा में है। इसमें वे 2027 विधानसभा चुनाव की बात करती दिखी हैं। इसमें वे समाजवादी पार्टी की जीत के समीकरण की चर्चा करती दिख रही है। हालांकि, उनके भाषण के बीच का एक अंश इस समय खासी चर्चा में है, जिसमें वे समाजवादी पार्टी की हार के बाद की स्थिति का जिक्र करती दिख रही है। वे कार्यक्रम के दौरान कहती सुनाई देती हैं कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी हार जाती है तो फिर हमारी बात थाने तक नहीं सुनी जाएगी। उनके बयान पर अब राजनीति गरमा रही है।


समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में लगातार इन दिनों घूम रही हैं। पार्टी की गतिविधियों को तेज करने में जुटी हुई हैं। इसी दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं बनी तो आपकी बेटी थाने में फोन नहीं कर पाएगी आपके लिए, यह ध्यान रखिए। 2027 में अगर सपा की सरकार नहीं बनी तो आपके लिए डीएम-एसडीएम से आपके लिए बात नहीं कर पाउंगी।


You May Also Like

error: Content is protected !!