कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के इंदिरा भवन में आज मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की एक बैठक पर चर्चा की गयी.

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं, जिसके तहत नाम हटाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा CWC की बैठक में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई मजबूत लोकतांत्रिक नींव को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि पूरा देश अब जानता है कि CEC का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और जिनके दबाव में उन्होंने ऐसा किया इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई मजबूत लोकतांत्रिक नींव को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि जिन वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें पूरी जानकारी दी जानी चाहिए और अपील करने का मौका भी मिलना चाहिए. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और फैसलों में पारदर्शिता की मांग की है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर कांग्रेस के कंधों पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश की मजबूत लोकतांत्रिक नींव को योजनाबद्ध तरीके से खोखला किया है.
