'OMG' ब्रेकिंग: आपराधिक मामलों का हवाला देकर भाजपा ने तोसिफ खान पर कसा शिकंजा, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता.

• प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी दायित्वों से मुक्त, सात दिन में मांगा जवाब.


• विरोधियों में गुपचुप खुशी की लहर.


बिलासपुर. भाजपा ने शहर जिला भाजपा के प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा तोसिफ खान के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र में उन पर कई आपराधिक मामलों के न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताया गया है।

पार्टी की छवि प्रभावित होने का आरोप

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि तोसिफ खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कहा है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई

पत्र के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उक्त अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर तोसिफ खान को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय लिया है। यानी फिलहाल संगठन में उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।

सात दिन में देना होगा जवाब

संगठन ने कार्रवाई के साथ ही तोसिफ खान को एक और मौका दिया है। पत्र प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर उन्हें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित क्यों न किया जाए।

अब जवाब पर टिकी अगली कार्रवाई

मौजूदा आदेश के बाद गेंद अब तोसिफ खान के पाले में है। सात दिन के भीतर दिए जाने वाले जवाब और संगठन के आगामी निर्णय से तय होगा कि यह कार्रवाई केवल संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने तक सीमित रहती है या पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पर भी आगे कार्रवाई होती है।

किस-किस को भेजी गई सूचना

पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा और भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर को भेजी गई है।

दिनांक : 16 सितंबर 2026

जारीकर्ता : डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी, भाजपा छत्तीसगढ़


You May Also Like

error: Content is protected !!