फील ग्रुप का होली समारोह,शनिवार भोजपुरी फिल्म स्टार शहर में, भोजपुरिया कलाकारों का समाज के लिए मैसेज- देखे वीडियो.

बिलासपुर. भोजपुरी समाज व फील ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को शहर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें फील ग्रुप की टीम ने भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह और अंजना सिंह को बुलाया है।

फील ग्रुप के प्रवीण झा ने बताया कि समाज के लोगो की खास डिमांड पर यह आयोजन किया जा रहा है।

हमारी टीम प्रोग्राम को सफल बनाने जुटी हुई है। शहर के मशहूर इवेंट आर्गेनाइजर पम्मू सिंह भी हमारी टीम में शामिल है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अंजना सिंह को बिलासा की पावन धरा पर फील ग्रुप के द्वारा बुलाया गया है जो सरकंडा एसईसीएल ऑफिस के सामने स्थित खेल परिसर मैदान में शनिवार की शाम 6.30 बजे से अपना परफॉर्मेंस देंगे।

समाज के अलावा शहरवासी भी इस प्रोग्राम का फ़्री में लुफ्त उठा सकते हैं।

You May Also Like