बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल बोले,कांग्रेस राज में रहा भ्रष्ट्राचार का बोलबाला,कई आईएएस अफसर सीखंचों के पीछे.

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सोमवार को ऋषि कॉलोनी, आदर्श नगर, टिकरापारा, माता-भांचा तालाब, अटल आवास, कंसा चौक तथा मेडिकल काम्प्लेक्स में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया। अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, जमीनों के सीमांकन, नामांतरण से लेकर कोयला, रेत का अवैध परिवहन एवं खनन में भ्रष्ट्राचार खतरे से उपर हो गया है। पटवारी से लेकर मंत्री तक का रैकेट भरोसे की सरकार के नाम पर आम जनता को झांसा देने का काम कर रहा है। इसमें लिप्त कई आई.ए.एस. ऑफिसर जेल की सलाखों के पीछे हैं, जमानत भी नही हो पा रही है, मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के संरक्षक बने रहे। पिछले एक वर्ष से जेल के अंदर से सरकार के निर्णय लिये जाते रहे। इस प्रकार की शर्मनाक घटनाक्रम किसी अन्य राज्य में नही हुई। विधवा निराश्रितों को तीन.तीन महीने पेंशन नहीं मिल रही है। जरूरतमंदों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हैं।

बीजेपी की सरकार बनाने का दावा.

मझवापारा, वार्ड क्र 12 में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा काल मे अपराधियो को सत्ता और अधिकारियों का संरक्षण नही था। कांग्रेस राज्य में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उन्होंने आमजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तीन दिसम्बर को प्रदेश मे भाजपा कि सरकार बनने जा रही है, जनता की सभी समस्याओं का निराकरण होगा।

स्व सुमन शुक्ला को दी श्रद्धांजलि.

पूर्व सांसद स्व॰ मदन लाल शुक्ला की धर्म पत्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष शुक्ला एवं भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डरमेन मनीष शुक्ला की माताजी श्रीमती सुमन शुक्ला के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमर अग्रवाल ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

पश्चिम मंडल में शशि अमर अग्रवाल ने मांगा जनसमर्थन.

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अमर अग्रवाल महिला मोर्चे की पदाधिकरियो के साथ पश्चिम मंडल के विकास नगर, विष्णु नगर नेहरू नगर एवं कस्तूरबा नगर में घर-घर पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

You May Also Like