सुकमा में IED लगाते पकड़े गए दो नक्सली, झोले में क्या मिला; किसके इशारे पर रच रहे थे साजिश

झारखंड में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में सक्रिय दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली निवासी दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। दरअसल, पुलिस ने जब नक्सलियों को देखा तब वे गढ्ढा खोदकर IED लगा रहे थे।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 6 मार्च को थाना दोरनापाल से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन एवं सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम मेड़वाही, अरलमपल्ली एवं पालामड़गू के जंगल व पहाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान की वापसी के दौरान कोसागुड़ा पगडंडी रास्ते के पास दो संदग्धि व्यक्ति रास्ते में गढ्ढा खोदते हुए दिखाई दिए।

वे पुलिस को अपने ओर आते देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों नक्सलियों के पास से एक-एक झोला मिला। उनकी पहचान 25 साल के सोड़ी लख्खा उर्फ लखमा और 23 साल के मड़कम पोज्जा के रूप में हुई है।

सोड़ी लक्खा के कब्जे से एक झोले में 5 नग नॉन इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, जिलेटीन राड 2 नग, कॉडेक्स वायर 5 मीटर, 1 नग नक्सल साहित्य, और 2 नग नक्सल पर्चा मिला। वहीं मड़कम पोज्जा के पास एक टिफिन बम, फ्यूज बत्ती, बिजली का तार मिला।

पूछताछ में पता चला कि दोनों नक्सली पिछले 9-10 सालों से नक्सल संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि बड़े नक्सली नेताओं के कहने पर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से वे आईईडी प्लांट कर रहे थे। हालांकि पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।           

You May Also Like