प्रताड़ित पति ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

बुरहानपुर: पत्नी से प्रताड़ित होकर एक व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट के गेट पर खुद पर पेट्रोल उड़ेल दिया। शख्स का नाम जफर बताया जा रहा है। जफर ने पत्नी पर फर्जी केस में फंसाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। व्यक्ति पुलिस की वर्दी में कलेक्ट्रेट पहुंचा था।

जफर का कहना है कि उसकी पत्नी ने उससे झूठ बोलकर शादी की। शादी के वक्त महिला ने जानकारी दी थी कि वह विधवा है और उसके कोई बच्चे नहीं है। जफर का कहना है कि शादी के बाद उनकी पत्नी सामान लेकर चली गई। दहेज प्रथा का केस भी दर्ज कराया। इस मामले में वह दोषमुक्त भी हो चुका है लेकिन उसे बार-बार परेशान किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंच लगाई न्याय की गुहार

कलेक्ट्रेट में हंगामे के बाद एएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि पीड़ित को बैठाकर सुन ले और जो भी वैधानिक कार्रवाई होती है वो करें। शिकायतकर्ता जफर लोहार मंडी का निवासी है। एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी पर प्रताड़ित करने और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। शख्स न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like