हमर बेटी हमर मान अभियान का हुआ आगाज, एसपी सिंह की देखरेख में समाज सेविका सीमा वर्मा पहुंची स्लम बस्तियों में.

बिलासपुर. शहर की युवा समाज सेविका सीमा वर्मा और उनकी टीम में पुलिस अफसरों के संग मिलकर हमर बेटी हमर मान अभियान का आगाज किया। एसपी संतोष कुमार सिंह की देखरेख में चलाए जा रहे इस अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के संबंध उनके कानूनी अधिकार , घरेलू हिंसा,बाल विवाह,पाक्सो एक्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग ,साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी और नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान निजात अभियान के बारे में बताया गया।

समाज सेविका और एक रुपए के सहयोग के नाम से चर्चित छोरी सीमा वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जा रहे महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए अभियान हमर बेटी हमर मान के तहत एसपी संतोष कुमार सिंह की देखरेख में 9 जून को टीआई दुर्गा किरण पटेल के साथ ग्राम बन्नाक डीह थाना सिरगिट्टी, मधुबन अटल आवास थाना कोतवाली में महिला समूहों में जाकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। रक्षा टीम द्वारा उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा के संबंध उनके कानूनी अधिकार , घरेलू हिंसा,बाल विवाह,पाक्सो एक्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग ,साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान निजात अभियान के बारे में जागरूक कर अभिव्यक्ति ऍप की जानकारी देकर रक्षा टीम का मोबाईल नम्बर नोट कराया गया। इस अवसर पर समाज सेविका सीमा वर्मा ने बच्चों को स्लेट , पुस्तकें व नोटबुक गिफ्ट दिया।

You May Also Like