पर्यावरण बचाने राष्ट्र रक्षा की पद यात्रा पर यूपी से निकला आशुतोष का सफर शहर में थमा,गौ धाम से लगाई पुकार मेरी आवाज और ताकत बनाकर राष्ट्र रक्षा करने मे मदद करें,देखे वीडियो.

बिलासपुर. श्री राम की नगरी अयोध्या से पर्यावरण को बचाने राष्ट्र रक्षा का नारा लगाते देश के अलग अलग कोने में पद यात्रा करते आशुतोष पाण्डेय का शुक्रवार की देर रात शहर आगमन हुआ है। जो यूपी से बिहार होते हुए छत्तीसगढ़ आने तक अपनी दस हजार किलोमीटर की यात्रा का सफर में आशुतोष पाण्डेय 2500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं और इस सफर का नाम दिया है वंदे भारत पद यात्रा.

आइए मिलते हैं आशुतोष पाण्डेय से जो कहते हैं कि.

मै आशुतोष पाण्डेय अयोध्या से वन्दे भारत पद यात्रा कर रहा हूं 2500 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के दौरान मै छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले मे पंहुचा हूं। जशपुर, कोरबा के कलेक्टर से मिलने के बाद शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने के लिए 11 बजे कलेक्टर ऑफिस पहुचा।

गौ धाम में किया विश्राम.

श्री पाण्डेय बताते हैं कि शुक्रवार की देर रात अचानक उनकी मुलाकात शहर के गौ प्रेमी विपुल शर्मा से हो गई, जिनके आग्रह पर रात श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा धाम मे रुक कर रात्रि विश्राम किया और

गौ सेवा कर सुबह वृक्षारोपण करने के बाद कलेक्टर से मुलाकात की वही रविवार की सुबह वे रायपुर के लिए निकल जाएंगे.

You May Also Like