आरोप – पीएससी मे भ्रष्टाचार प्रदेश के युवा नौकरी से वंचित, काँग्रेस ने अपनों को दे दी सरकारी नौकरियां, कहा अमर आदित्य अग्रवाल ने.

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गुरूवार को विद्यानगर, विनोबा नगर, क्रांतिनगर, सांई परिसर तथा संजय गॉंधी वार्ड में घर-घर जाकर जन सम्पर्क किया। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री तथा बिलासपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा कि पॉंच साल में कांग्रेस की सरकार और विधायक साफ पानी भी नही पिला सके।

तारबाहर एवं अन्य वार्डों में दूषित पेयजल से महिलाएँ एवं बच्चों की मौत हो गई। शहर के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। अमर अग्रवाल ने यह भी कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने करोड़ो रुपये की अमृत मिशन योजना अंतर्गत शहर के लोगों को घर-घर साफ पानी उपलब्ध कराने हेतु प्रावधान किया किन्तु शहर विधायक की निष्क्रियता के चलते शहर में पॉंच साल में एक भी गलियों में पाईप लाईन नही बिछ पाई। अमर अग्रवाल ने कहा कि 2003 में भाजपा शासनकाल में उनके मंत्री बनते ही सबसे पहले विनोबा नगर तथा संजय नगर में पानी निकासी की समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले शहर में शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचाने, केन्द्र की योजना लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

ताकि दूषित पानी से किसी की मौत न हो और शहर में अधूरे काम रूके हुए विकास कार्य करायेंगे। आज चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शहर विकास में विधायक का कोई योगदान नही है। शहर में जो भी विकास हुआ वह भाजपा सरकार की देन है। अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, बीते पॉंच वर्षों में पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही,उनकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ की राजनीति थी, बिलासपुर की दुर्गति करने में कांग्रेस नेतृत्व ने कोई कमी नही छोड़ी, इसलिए अब जनता ने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है। बिलासपुर का हर व्यक्ति आज कांग्रेस से छुटकारे की बात कर रहा है।

आदित्य ने युवा मोर्चे की टीम के साथ पिता के लिए किया जनसम्पर्क.

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने युवा मोर्चे की टीम के साथ शहर के शैक्षणिक संस्थाओं, सामुदायिक स्थल गार्डन, जिम, खेल के मैदानो ,खेल संघो से मुलाकात कर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने पिता अमर अग्रवाल को विजयी बनाने आग्रह किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भाजपा को जिताने की अपील की। आदित्य अग्रवाल ने जारी बयान में कहा है कि काँग्रेस शासन काल मे पीएससी के माध्यम से होने वाली भर्ती मे काँग्रेस के नेताओं तथा अधिकारियों ने अपने लोगों को सरकारी नौकरी दे दी। काँग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार एवं शासकीय पदों मे भर्ती मे गड़बड़ी सामने आने पर कई युवा नौकरी से वंचित हो गए। छत्तीसगढ़ की प्रतियोगी संस्कृति का कांग्रेस के शासन काल मे कबाड़ा हो गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी नहीं मिल रही है, रोजगार का भी संकट बढ़ गया है।

You May Also Like