पुलिस की बड़ी रेड-सुनसान जगह सज रही थी जुआरियों की महफिल, शहर के आदतन जुआरी समेत दो दर्जन गिरफ्तार, दो लाख से ऊपर की रकम समेत कई बाइक और कार जप्त.

बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जिले के अंतिम छोर पर जुए की महफिल सजाने वाले जुआरियों को पुलिस टीम ने धर दबोचा है। इस बड़ी कार्रवाई में अलग अलग थाने के स्टाफ और लाइन से बल मंगवा के जुए के फड़ तक पुलिस पहुंच पाई है। थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह की देखरेख में की गई रेड में पुलिस ने दो दर्जन जुआरियों के पास से 2 लाख 55 हजार 510 रुपए नगद समेत 26 बाइक और 1 कार को जप्त किया है।

नई एसएसपी पारुल माथुर के चार्ज लेने के बाद जुए के फड़ पर पुलिस ने अब तक की सब से बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से थाने क्षेत्र से सटे ग्राम नगरौडी एवं हरदी सीमा पर बावन परियों की महफिल सजने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। शहर के आदतन जुआरी पल्ला उर्फ विरेन्द्र आटले तथा सोनू खटीक के द्वारा बाहर से जुआ खेलने वालों को बुलवा जुए का फड़ लगाया जा रहा था।

इधर एसआई शाह के नेतृत्व में पहले तो सादी वर्दी में मौके पर तस्दीक कर करवाया गया फिर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की गई। चारो तरफ से घेराबंदी कर 24 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से 2 लाख 55 हजार 510 रुपए नगद समेत 26 बाइक और 1 कार मिली है सभी के खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पकड़े गए जुआरी.

1. गोविन्द पिता रामकुमार रजक उम्र 25 वर्ष पता हेमूनगर थाना तोरवा बिलासपुर
2. लोकेश जगत पिता जवाहर लाल उम्र 38 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी
3. संजय धुव पिता स्व. रामू धुव उम्र 39 वर्ष पता विकास नगर चकरभाठा
4. मोनू प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 32 वर्ष पता वार्ड क. 11 बिल्हा थाना बिल्हा
5. रामकुमार केवट पिता राजाराम केवट उम्र 42 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी
6. असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा
7. प्रदीप पिता हीरामन सोनवानी उम्र 21 वर्ष पता कोरमी थाना सिरगिट्टी
8. प्रमोद कुर्मी पिता राजू कुर्मी उम्र 23 वर्ष पता सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
9. आशीष बेला पिता किशोर बेला उम्र 31 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा
10. निरज तिवारी पिता राजाराम तिवारी उम्र 44 वर्ष पता सकरी थाना सकरी
11. अजय कुमार पिता राजकुमार कौशिक उम्र 35 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी
12. नितेज पिता सुरेश महतो उम्र 24 वर्ष पता शंकरनगर तोरवा थाना तोरवा
13. संजू केशी पिता शिवलाल केशी उम्र 39 वर्ष पता टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली
14. रितेश बंजारा पिता स्व. फन्ते सिंह उम्र 32 वर्ष पता। देवरीखुर्द थाना तोरवा
15. देवप्रसाद राठौर पिता स्व. काशीराम राठौर उम्र 53 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी
18. सोनू अहिरवार पिता विजय अहिरवार उम्र 20 वर्ष पता लिगियाडीह थाना सरकण्डा
17. पल्ला आटले पिता राजकुमार आटले उम्र 32 वर्ष पता दयालबंद थाना कोतवाली
18. संदीप सोनवानी पिता संतोष उन 29 वर्ष पता छोटी कोनी थाना कोनी
19. शिव पाटले पिता महेश पाटले उम्र 32 वर्ष पता किरारी गोठी थाना बिल्हा
20. नरेन्द्र पिता लैनू मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष पता पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा
21. विनोद साहू पिता गोपाल साहू उम्र 32 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी
22. सोनू खटीक पिता स्व. रंजन खटिक उम्र 42 वर्ष पता टिकरापारा थाना कोतवाली
23. रिखीराम पिता धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष पता भरारी थाना रतनपुर
24. गणेश वस्त्रकार पिता संतोष वस्त्रकार उम्र 38 वर्ष पता कुंदरापारा थाना सिरगिट्टी

You May Also Like