सीएम का गृह जिला नक्सली घोषित, तो ये कैसा सुशासन- कांग्रेस

बिलासपुर. केंद्र सरकार ने हमारे प्रदेश के मुखिया और तीन बार के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के गृह क्षेत्र कर्वधा को नक्सल प्रभावित घोषित करने पर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडे ने कहा कि इससे भाजपा सरकार का सुशासन और विकास का ढ़ोग सबके सामने आ गया है। उनकी सरकार प्रदेश को नक्सल मुक्त कैसे करा सकती है जिसके 15 साल के राज में नक्सली उनके घर तक पहुंच गए हों। कांग्रेस ने सवाल किया कि प्रदेश की जनता का अब क्या हाल होगा और उनके मनोबल का क्या होगा ? क्या वो अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी या हथियार लेकर वो अपनी सुरक्षा स्वयं करे,यह भी प्रश्न है। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आये दिन बेटियों के साथ अनाचार हो रहा है। यहां कानून और पुलिस को क्या हो गया है , सरकार किसके लिए और क्या कर रही है, यह समझ से परे है. बस, सत्ता में बने रहने का खेल सभी जगह हो रहा है। बिलासपुर में भी कोई अच्छा माहौल नहीं है, नेताजी बस अपनी दुकान चला रहे हैं. शहर का तो भगवान का ही सहारा है यहां कब क्या करवा दे मंत्री, कोई भरोसा नही है। जनता हमर बिलासपुर में कई सालों से मर रही है और मंत्रीजी अपनी विधानसभा तो संभाल नही पा रहे हैं और देश और विदेश में नेताजी योजनाएं पेश करते रहते हैं।

You May Also Like