दो दिन शहर में रहेंगे मंत्री टी एस सिंहदेव, पंचायत और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की लेंगे क्लास..

बिलासपुर.राज्य सरकार के मंत्री टी एस सिंहदेव बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर शहर आगमन हो रहा है।श्री सिंहदेव रायपुर से सड़क मार्ग से कार द्वारा करीब 11 बजे शहर पहुचेंगे जिसके बाद स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के मंथन सभा कक्ष में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद टी एस सिंहदेव पहली बार शहर आ रहे हैं।

वही विभागीय बैठक खत्म करने के बाद वह पुनः स्थानिय कार्यक्रमों के निकल जाएंगे और रात्री विश्राम छत्तीसगढ़ भवन में करेंगे।गुरुवार की सुबह 11 बजे टी एस सिंहदेव कलेक्ट्रेट में स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद करीब 3 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे मंत्री टी एस सिंहदेव के आने की खबर संबंधित विभागों को लग गई जिसके मद्देनजर नजर सभी अधिकारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

You May Also Like