विक्रमादित्य लड़ेंगे कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव, कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की, देखें किसे कहां मिला टिकट

 पॉलिटिकल डेस्क। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। मंडी सीट से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ विक्रमादित्य (Vikramaditya) को टिकट दिया गया है। विक्रमादित्य वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वहीं शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुलतानपुरी को मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh) ने शनिवार को इसका ऐलान किया। प्रतिभा सिंह मंत्री विक्रमादित्य की मां हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

मंडी लोकसभा सीट पर इस बार क्वीन और किंग के बीच लड़ाई है क्वीन फिल्म से मशहूर हुईं। कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हुंकार भर रही हैं तो राजा परिवार के वंशज विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं। वैसे यह सीट राजा परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। इससे ये साफ है कि इस बार मंडी की सीट पर क्वीन वर्सेज किंग की लड़ाई होगी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *