वीडियो. आखिर किस बात पर आई पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को ठहाके दार हँसी,कहा कुर्सी बचाने झूठ बोल रहे सीएम बघेल.

बिलासपुर. एकदिवसीय प्रवास पर शहर आए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए उन्होंने देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार को लेकर जिम्मेदार ठहराते हुए वही घिसा पीटा जवाब दिया। वही जनता पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य आसमान पर जाने तक हर रोज भुगतने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को लचर बताया और किसानों के साथ अन्याय होने की बात कही.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मै 15 साल मुख्यमंत्री रहा हू राज्य के सीएम भूपेश बघेल द्वारा उनकी पहचान को लेकर दिए गए बयान पर ठहाके दार हँसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि.

हर बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ा हूं। मुख्यमंत्री का फैसला शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल करता है। इसका फैसला 1 घंटे में हो जाता है।भाजपा मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर वोट नहीं मांगती है। कांग्रेस ने करीबन 3 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। लेकिन जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। जिससे प्रदेश की जनता आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं।

You May Also Like