कवर्धा में हुई घटना को लेकर राज्य सरकार जिम्मेदार,बीजेपी नेता सिंह और उनकी टीम ने सीएम व मंत्री का पुतला दहन किया.

बिलासपुर. पिछले दिनों कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में हुई हिंसा के मामले में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की संदेहास्पद भूमिका को लेकर नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देवरीखुर्द पुलिस चौकी के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहमद अकबर का पुतला दहन किया और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजयुमों ने कवर्धा शहर में हुई हिंसा के लिए बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से अक्षम हो गई है। उसे राज्य में सत्तारूढ़ रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजयुमो के जयरामनगर गतौरा मंडल युवा मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय देवरी खुर्द पुलिस चौकी के सामने मुख्यमंत्री पुतला दहन किया
इन विरोध प्रदर्शन मे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी बी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ,मंडल महामंत्री श्याम लाल पटेल, मंडल मंत्री कुसुमलता श्रीवास ,मंडल मंत्री राजू बैरागी मंडल कार्यकारिणी सदस्य कमलेश चावड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वीरेंद्र पटेल और अवधेश प्रसाद ,मंडल मंत्री माधव साहू और कुलदीप रजक युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सूरज साहू ,सुरजीत सिंह ,महिला मोर्चा महामंत्री रीता सिंह ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संतोषी भोई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी , मंडल स्वास्थ्य समिति संयोजक रवि बरगाह,स्वास्थ्य समिति सदस्य संगीता निर्मलकर ,किसान मोर्चा मंत्री विक्की यादव, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष नरेंद्र मौर्य ,किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह, देवरी खुर्द के बूथ अध्यक्ष गब्बर सिंह,दसरू निषाद माधव सिंह, शरद श्रीवास, विनोद शुक्ल ,राजकुमार सिंह ,राजेश शेन्डे ,नरेंद्र कश्यप के साथ युवा मोर्चा मंडल और के सैकड़ों कार्यकर्ता और देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 और 43 के सभी भाजपा के वरिस्ट कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थे।

You May Also Like