टैक्सी स्टैंड संघ ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शुक्ल को कहा थैंक्स.

बिलासपुर. पुराने बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड का शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने निरीक्षण किया और टैक्सी स्टैंड संघ के सभी पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी,इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए निगम के अधिकारियों से मिलकर जल्द समस्याओं को दूर करने करने का आश्वासन दिया।

श्री शुक्ल ने कहा की टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों ने मूलभत आवश्यकता की समस्यों के बारे में अवगत कराया है,इस सब समस्यों को जल्द से जल्द दूर करवाने का प्रयास किया जायेगा।
कई वर्षों से टैक्सी स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था नही थी जिससे लोगो को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था, टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला को इस समस्या से 2 दिन पूर्व ही अवगत कराया था,पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से एक नई पाईप लाईन का विस्तार करवा कर, इस समस्या से निजात दिलाई जिसके लिए जिला चालक परिचालक श्री शुक्ल का हृदय से आभार व्यक्त किया और ऐसे ही जनहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी।

You May Also Like