शेम शेम वीडियो : जिला कलेक्ट्रेड में अव्यवस्था, अपनी फरियाद को लेकर घिसकटते रहे दिव्यांग.

• लाचार व्यवस्था, दिव्यागों के लिए व्हील चेयर तक नहीं.. घसीट घसीट कर भी नहीं मिल रहा न्याय..


बिलासपुर. जिले की प्रशासनिक व्यवस्था किस तरह से चरमराई हुई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, मंगलवार को जनदर्शन के दिन कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंचने वाले दिव्यांगजनो को घसीट घसीट कर चलना पड़ा, दरअसल आज जिस तरह की तस्वीर कलेक्ट्रेट से निकलकर आई है वह झकझोर देने वाली है, आधुनिकता का स्मार्ट सिटी का बखान करने वाले प्रशासन के पास फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर भी उपलब्ध न होना कई सवाल पैदा करता है.. दूसरी ओर अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले दिव्यांगो के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया न होने की वजह से हर मंगलवार इसी तरह की तस्वीर सामने आती है।




ऐसा ही मामला छह माह पूर्व भी देखने को मिला था, जहां कलेक्टर जन दर्शन के दिन फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले दिव्यांग को घसीट घसीट कर चलना पड़ रहा था। जिसके बाद उनकी व्यथा का मीडिया में उछाल देख तत्काल एक्शन लेते हुए




तत्कालीनकलेक्टर अवनीश शरण ने निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों में व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।



इतना ही नहीं कलेक्टर कार्यालय के सामने भी दो व्हील चेयर रखे गए थे, लेकिन समय के साथ मौके पर एक ही व्हील चेयर रखी मिली। इतना ही नहीं गेट पर पहुंचने वाले दिव्यांग फरियादियो के लिए व्हील चेयर उपलब्ध नहीं होती है और न ही गेट तक उन्हें पहुंचाने वाला मौजूद रहता है। गेट कीपर भी बस अधिकारियों के आने जाने के समय एक्टिव नजर आते है..





You May Also Like

error: Content is protected !!