Kangana Ranaut Angry Over Kriti Sanon Raksha bandhan ad: रक्षा बंधन के ज्वैलरी ऐड में कृति सेनन के लुक को लेकर विवाद छिड़ गया है। अब कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कंगना रनौत भड़क गईं हैं। कंगना रनौत ने कृति सेनन से सवाल किया कि क्या आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर भाई को राखी बांधेंगी? बीजेपी सासंद ने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास पहनावे के कई विकल्प हैं, लेकिन त्योहारों से जुड़ी मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।
बता दें कि ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन पर ज्वेलरी एड को लया है। इस एड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हैं। विज्ञापन में, एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी है जिसमें ब्रैलेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल है। इस एड के आने के बाद एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनके पहनावे को लेकर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।


रक्षाबंधन पर कृति सेनन के विवादित विज्ञापन पर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रक्षा-बंधन वाले ऐड की वजह से कृति सेनन को जमकर सुना डाला है। कंगना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने लिखा- महिला के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकीनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?
लेकर यूजर्स ने भी सुनाई खरी-खोटी
वहीं ब्लगर एड को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी कृति सेनन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। राखी के मौके पर उनका ये आउटफिट सोशल मीडिया यूजर्स को एड में बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “पूजा की थाली कहां हैं? आपने अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहनी हुई है, क्या ये है रक्षाबंधन, तिलक कहां हैं? एक अन्य यूजर ने एड को जबरदस्ती का भड़काऊ एडवरटाइजमेंट बताया है। यूजर ने लिखा, “कृति का एड ऐसा लग रहा है कि जैसे यह लोगों को गुस्सा दिलाने के हिसाब से ही ऐसा बनाया गया है।
