शराब पीने के बाद BSP पार्षद समेत 4 दोस्तों की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 2 की मौत; जहरीली शराब की आशंका, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने से पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

चार दोस्तों ने मिलकर पी थी शराब

यह पूरा मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। मृतकों की पहचान BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार रात 10 बजे पुराना अस्पताल पामगढ़ परिसर में अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी थी, जिसके कुछ देर बाद 3 की तबियत बिगड़ गई।

You May Also Like

error: Content is protected !!