मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा आपत्तिजनक बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में हैं। नसीरुद्दीन शाह बीजेपी पर लगातार आरोप और विलादित टिप्पणी कर रहे हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने भाजपा पर विवादिय बयान दिया है। नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी को गाली दी है। शाह ने खुद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद की राजनीति और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों से जुड़े एक मुद्दे को उठाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान शब्दों की मर्यादा तार-तार करते हुए बीजेपी को गाली भी दे रहे हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। अभिनेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों का मुद्दा भी उठाया। शाह ने वीडियो में कहा कि संस्थान के छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। इसके बदले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए, निगरानी में रखा गया और धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। अभिनेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह अपने पक्ष में प्रचार को बढ़ावा दे रही है और असहमत लोगों को डराने या उनकी सोच बदलने की कोशिश कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के छात्र 25 दिनों से धरना दे रहे हैं। वे कैंपस में हुई कथित हिंसा, सुरक्षा में कमी और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने क्लास का भी बहिष्कार किया है। यह विरोध 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान हुई कथित झड़प के बाद शुरू हुआ था। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद, यह बीजेपी- जो एक झूठी पार्टी है। अब उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। इस बदले की भावना का ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं। प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में, उन्हें ‘शो-कॉज़’ नोटिस दिए गए हैं, उन पर नज़र रखी जा रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, और अब तो उनसे हॉस्टल खाली करने के लिए भी कह दिया गया है। एक्टर ने अंत में कहा, ‘बीजेपी, अपने पक्ष में बेशर्म प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने से ही संतुष्ट नहीं है, बल्कि अब वह लोगों का ब्रेनवॉश करना चाहती है या उन्हें डराना-धमकाना चाहती है।
जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन का समर्थन किया था
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का सपोर्ट किया है और बीजेपी पर हमला बोला है। इससे पहले जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी एक्टर ने प्रदर्शनकारियों स्टूडेंट्स् का समर्थन किया था और उन पर की गई कार्रवाई की आलोचना की थी। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था। शाह ने कहा था आदाब, नमस्कार। मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आप सब से। पहली बात तो यह है कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नसमझ, नकाम और बेरहम बने। अभिनय के दो अलग-अलग कोर्स राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पूना फिल्म इंस्टीट्यूट में पूरे करने के बावजूद मैंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा है, वह उन बच्चों से, उन तालिब-ए-इल्म से जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है।