जय वंदे मातरम की नई टीम में तरुण सरोज को प्रदेश सह मंत्री की कमान.

बिलासपुर. नए साल की शुरुआत के साथ वंदे मातरम संगठन की टीम का आयोजनों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीते शनिवार 5 मार्च को जय वंदे मातरम संगठन के प्रदेश स्तरीय बैठक अग्रोहा भवन इमलीपारा में रखी गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू नव वर्ष की तैयारी एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी व संगठन कार्य के विस्तार की जानकारी व संगठन के कार्यकर्ताओं की दायित्व की भी घोषणा करना था।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रदेश के दायित्व में एक कड़ी जोड़ते हुए युवा विंग की तरफ से वंदे मातरम संगठन के हर कामकाज में आगे तरुण सरोज को प्रदेश सह मंत्री का दायित्व सौपा है।इसके अलावा जिले की नई कार्यकारिणी में जिला संयोजक रुपेश यादव, जिला सहसंयोजक आकाश कछवाहा, गोपाल कश्यप को नगर संयोजक वही रुपेश चौबे को नगर सह मंत्री, वही आशीष दुबे को जांजगीर-चांपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

You May Also Like