चुनाव से पहले सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कवर्धा । विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरझीटी, कोको, नवघटा एवं मोहगाँव के 136 वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनके अलावा ग्राम भलपाहरी और रेंगाखार पंडरिया छेत्र के भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा है।

You May Also Like