बदायूं का दूसरा दरिंदा जावेद भी गिरफ्तार, बोला- जिनके बच्चों का कत्ल हुआ, उनसे अच्छे रिश्ते थे

बदायूं में आयुष और आहान के डबल मर्डर का फरार 25 हजार इनामी आरोपी जाबिद का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद को बेकसूर बता रहा है। उसने वीडियो में लोगों से कहा कि हमारे बच्चों के परिवार से अच्छे ताल्लुकात थे। सब कुछ साजिद ने किया होगा, हम वहां नहीं थे। जब घटना के बारे में पता चला तो पुलिस के डर से दिल्ली भाग गया था। अब मुझे पुलिस के पास ले चलो। पुलिस ने जाविद को गिरफ्तार कर लिया। जाविद का वीडियो बरेली के सेटेलाइट इलाके का बताया जा रहा है। जाबिद एक ऑटो में बैठे नजर आ रहा है। 

वीडियो में जाविद लोगों से पुलिस के पास ले जाने की मिन्नतें कर रहा। वीडियो में लोगों ने जाविद से हत्या का कारण पूछा तो उसने कहा कि पीड़ित परिवार से उनके अच्छे संबंध थे। जो भी किया उसके बड़े भाई ने किया है। उसे जानकारी नहीं है कि ये क्यों किया। वो घर पर भीड़ देखकर डर गया और दिल्ली भाग गया। उसे कई लोगों ने फोन पर बताया कि उसके भाई ने ऐसा काम किया है बदायूं पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह जाबिद ने बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर किया है। पुलिस टीम उसे लेकर आ रही है।  

बाबा कॉलोनी निवासी विनोद के 12 वर्षीय बेटे आयुष और छह वर्षीय आहान की पड़ोस ने नाई की दुकान चलाने वाले साजिद ने छुरी से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया था। गुस्साए लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी थी। बढ़ते बावल के चलते पुलिस ने चार घँटे के अंदर ही साजिद को मुठभेड़ में मर गिराया था। वहीं, बच्चों के पिता विनोद की ओर से साजिद और उसके छोटे भाई जाबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 

तब से साजिद का भाई आरोपी जावेद भी भागा हुआ है। बुधवार रात पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गुरुवार सुबह जाबिद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह पुलिस के पास सरेंडर करने की मिन्नतें कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जाबिद बरेली पुलिस की पकड़ में है। उसे लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। वहीं साजिद के पिता और चाचा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

You May Also Like