संविदा कर्मियों ने रेगुलर की मांग को लेकर दूसरे दिन भी भरी हुंकार..

बिलासपुर.शिक्षाकर्मियों की तर्ज में संविदा और डेली विजेस कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इससे सरकारी दफ्तरों में काम-काज प्रभावित हो रहा है। इसके समर्थन में क्लास वन और टू रैंक के अधिकारियों ने समर्थन दिया है। धरना स्थल पर सरकारी गाड़ियों में जाकर आंदोलन करने वालों के साथ अफसरों भी रणनीति बना रहे हैं।

संविदा कर्मचारी रेगुलर करने की मांग को लेकर लंबे समय से लड़ाई का बुधवार को दूसरा दिन रहा।बावजूद राज्य शासन द्वारा उनकी मांगे पूरा नहीं किया गया है। इसी वजह से अब अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। बता दें कि धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। आंदोलन करने वाले कर्मचारियों की एक ही मांगे है, छत्तीसगढ़ में ठेका प्रथा बंद कर रेगुलर की जाए। इधर संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के वजह से सरकारी दफ्तरों में काम काज प्रभावित हो रहा है। प्रदेशभर में संविदा और डेली विजेस कर्मचारियों की संख्या डेढ़ लाख है और उन्हीं के भरोंसे सरकारी दफ्तरों में काम होता है। ये कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया है।इसके वजह से सरकारी दफ्तरों में पूरा प्रभावित हो रहा है।
इन दफ्तरों में काम प्रभावित- संविदा कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में चले जाने के बाद से नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग में सफाई का काम प्रभावित हुआ है।

नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाने के लिए कर्मचारियों स्मार्ट कार्ड बनाने की जिम्मेदार स्वास्थ विभाग को दी गई है।वह भी शहर में नहीं बन रहा है। क्योंकि डेढ़ लाख संख्या है प्रदेशभर में संविदा कर्मचारियों की इसी वजह से परेशानी हो रही है।
अफसरों का संरक्षण- संविदा कर्मचारियों को संविदा में काम करने वाले अफसरों का संरक्षण भी मिलने लगा है। वे अपने सरकारी गाड़ियों में जाकर धरना स्थल पर कर्मचारियों की मदद करने लगे हैं। सूत्रों की माने तो धरना प्रदर्शन में अफसर खुलकर सामने तो नहीं आ रहे हैं। लेकिन पीछे से पूरी मदद की जा रही है। इसी वजह से संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का बड़ा फैसला लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

You May Also Like