‘वर्टिकल इन्ट्रेक्सन’ प्रोग्राम का आयोजन, डीजीपी अवस्थी में कहा जज्बे से काम करेंगे तो खत्म होगी पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि..

रायपुर. डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित वर्टिकल इन्ट्रेक्सन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। डीएसपी पुलिस विभाग की रीढ़ होते हैं। आपकी कहीं पर भी पोस्टिंग हो, अपने अंदर जज्बा बनाकर रखिये। आपके अंदर जज्बा बरकरार रहेगा तो पुलिस की कार्यशैली में भी निखार आएगा। कार्यशैली बढ़िया होने से समाज में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच कम होगी।

श्री अवस्थी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को ज्यादा सजग रहना जरूरी है। यदि आप सजग रहते हैं तो पीड़ितों की समस्याओं को जल्दी से सुलझा पाएंगे। सजग और संवेदनशील पुलिस अधिकारी अपराधों की रोकथाम में ज्यादा सक्षम होता है।श्री अवस्थी ने कहा कि आप लोग बहुत मेहनत और ईमानदारी से राज्य सेवा की परीक्षा पास कर मेरिट के आधार पर डीएसपी बने हैं। इसलिए आपके काम में भी कठोर परिश्रम और ईमानदारी झलकनी चाहिए। सभी पुलिस अधिकारियों को आपस में मेलजोल बढ़ाना चाहिए। एक दूसरे को जानना और समझना चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो एक-दूसरे से बहुत सी अच्छी बातें सीखने को मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्टिकल इन्ट्रेक्सन कार्यक्रम से आप लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व निखरेगा। श्री अवस्थी ने कहा कि इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 241 डीएसपी को पांच वर्गों में विभाजित कर बुलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस के बाकी अधिकारियों जैसे निरीक्षक और उप निरीक्षक के लिए भी इन्ट्रेक्सन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पिथौरा थाने पहुचे डीजीपी..

डीजीपी डीएम अवस्थी ने किया पिथौरा थाने का औचक निरीक्षण किया उन्होंने
बेहतर कार्य के लिए थाना प्रभारी को पुरुस्कृत भी किया। डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा लगातार प्रदेश के थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आज महासमुंद जिले के थाना पिथौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। श्री अवस्थी ने तीन घंटे तक थाने के विभिन्न दस्तावेजों एवं कार्यों का निरीक्षण किया। डीजीपी श्री अवस्थी ने थाने के बेहतर कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम को दो हजार रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया।

डीजीपी ने आईपीएस में चयनित योगेश पटेल के परिजनों को दी शुभकामनाएं..

डीएम अवस्थी आज महासमुंद जिले के ग्राम राजासिवैया निवासी आईपीएस में चयनित और एनपीए हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे योगेश पटेल के निवास पर पहुँचे। वहां उन्होंने श्री पटेल के परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like