टीएस सिंहदेव और डॉ महंत आज शहर में, अनेक कायर्क्रमो में करेंगे शिरकत..

बिलासपुर.राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव दो दिवसीय प्रवास पर शहर आगमन हो रहा है।श्री सिंहदेव सुबह 9 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.30 बजे चकरभाठा हेलीपेड पर उतरेंगे जिसके बाद स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के मंथन सभा कक्ष में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद टी एस सिंहदेव पहली बार शहर आ रहे हैं।

वही विभागीय बैठक खत्म करने के बाद वह पुनः स्थानिय कार्यक्रमों के निकल जाएंगे और रात्री विश्राम शहर में ही करेंगे।गुरुवार की सुबह 11 बजे टी एस सिंहदेव कलेक्ट्रेट में स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद करीब 3 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे मंत्री टी एस सिंहदेव के आने की खबर संबंधित विभागों को लग गई जिसके मद्देनजर नजर सभी अधिकारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

दो घंटे शहर में होंगे डाॅ. महंत का..

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत शाम 4.30 बजे पाली जिला कोरबा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् रात्रि 8.30 बजे बिलासपुर से चांपा हेतु प्रस्थान करेंगे।

You May Also Like