वीडियो- रविवार की सुबह का एक अलग ही अंदाज, जब नारी शक्ति जिंदाबाद की थीम के साथ सड़को पर दौड़ते नजर आए पुलिस अफसर संग शहरवासी,एसएसपी माथुर ने कहा.

बिलासपुर. नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के जीरो टॉलरेंस को लेकर जिले की पुलिस में एक अलग ही अंदाज में WALK a CAUSE वॉकथान का आयोजन किया। एसएसपी पारुल माथुर, एएसपी सिटी उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण रोहित झा सीएसपी स्नेहिल साहू और मंजू लता बाज के साथ शहर के थानेदारों और अलग-अलग समाजसेवी संगठनों ने शहर की प्रमुख सड़कों में पैदल वॉक कर पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध और कानूनी अधिकार को लेकर उन्हें जागरूक किया।

रविवार की सुबह शहर का अलग ही नजारा रहा,जब पुलिस अफसरों के साथ शहरवासी नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के जीरो टॉलरेंस को लेकर सड़को पर नारी शक्ति जिंदाबाद की थीम पर दौड़ते नजर आए। अरपा रिवर व्यू से WALK a CAUSE की शुरुवात हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गों, चौक चौराहों से होते हुए शहर भ्रमण कर वापस रिवर व्यू में समाप्त हुई।

एसएसपी पारुल माथुर के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारियों ने इसकी अगुवानी की।

एसएसपी ने बताया कि, नारी सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के जीरो टॉलरेंस के लिए WALK a CAUSE का आयोजन किया गया। इसके जरिए महिलाओं को मैसेज देने की कोशिश की गई है कि जिला पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है। महिलाएं कभी भी अपने को कमजोर और अकेला न समझें। जिले की पुलिस सदैव उनके मदद के लिए उनके साथ मौजूद है।

You May Also Like