धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना का लाइव वीडीयो भी सामने आया है।
ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक
दरअसल, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत हुआ है। मृतक की पहचान लोकेश साहू के रूप में हुई है, जो कि बिरेझर का रहने वाला था और बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफ़ाई का काम करता था। कुरुद बायपास में लोकेश की तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।


घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर जब रोड पार कर रहा होता है। उसी दौरान लोकेश की तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से टकरा जाती है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।