रायपुर. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास द्वारा आयोजित पहले भव्य फंडरेज़िंग इवेंट ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ का आयोजन रोजबे रिसॉर्ट, रायपुर में अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन में शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा रिसॉर्ट ‘हाउसफुल’ रहा.
नियॉन थीम और शानदार डेकोरेशन बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनूठी नियॉन थीम रही. पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने नियॉन-थीम वाली रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट के बीच गरबा व डांडिया का आनंद लिया. रात भर पूरा परिसर नियॉन रोशनी की चमक और डांडिया की खनक से जगमगाता रहा.
’इंडियन आइडल’ फेम DJ डॉ. डीनिल और तपिश बैंड की थिरकाने वाली प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण ‘इंडियन आइडल’ फेम डीजे डॉ. डीनिल (DJ Dr. DNil) और प्रसिद्ध तपिश बैंड (Tapish Band) की लाइव परफॉर्मेंस रही. उनके द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान संगीत और एक से बढ़कर एक गरबा गीतों की धुन पर उपस्थित जनसमूह देर रात तक थिरकता रहा.
कुशल नेतृत्व और आयोजकों का प्रयास

इस भव्य आयोजन की संकल्पना क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन की थी, जिन्होंने एक लीक से हटकर नियॉन-थीम गरबा का विचार सामने रखा. इस विचार को धरातल पर उतारने में सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा और चार प्रमुख कार्यक्रम अध्यक्षों—रोटेरियन सुगंधा अग्रवाल, रोटेरियन ममता अग्रवाल, रोटेरियन भारती गोयल तथा रोटेरियन शिल्पी गोयल का विशेष योगदान और समर्पित प्रयास रहा.

कॉर्पोरेट जगत का मिला भरपूर सहयोग

इस धर्मार्थ आयोजन को कई प्रमुख प्रतिष्ठानों का सहयोग प्राप्त हुआ:
टाइटल स्पॉन्सर: श्री राम ज्वेलर्स (Shri Ram Jewellers)
एसोसिएट स्पॉन्सर: सागर टीएमटी (Sagar TMT)
पावर्ड बाय: आईटीएसए हॉस्पिटल्स (ITSA Hospitals)
को-पावर्ड बाय: रहेजा ग्रुप (Raheja Group)
सपोर्टिंग एवं को-सपोर्टिंग स्पॉन्सर: ईशा किचन्स (ISHA Kitchens) और पॉश टाउन (POSSH TOWN)
समाज कल्याण और चैरिटी कार्यों में होगा राशि का उपयोग
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ क्लब की फंडरेज़िंग यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है. इस आयोजन से जुटाए गए संपूर्ण फंड का उपयोग क्लब द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक जनकल्याणकारी कार्यों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास की परियोजनाओं में किया जाएगा.
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास ने सभी उपस्थित अतिथियों, स्पॉन्सर्स और शहरवासियों का इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया.