रात में हुड़दंग करने वालों पर तोरवा पुलिस की सख्ती.

• स्टेशन क्षेत्र और सुनसान इलाकों में देर रात पेट्रोलिंग, टपोरियों की बाइकें जब्त.


बिलासपुर. शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में देर रात तक मजमा लगाकर हुड़दंग और छपरीगिरी करने वाले युवकों के लिए बुरी खबर है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने साफ कर दिया है कि तोरवा पुलिस अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। तस्वीर में थाना प्रभारी रजनीश सिंह देर रात कार्रवाई के दौरान संदिग्ध युवकों की बाइकें जब्त करते नजर आ रहे हैं।


'OMG NEWS NETWORK' द्वारा तस्वीर की पड़ताल किए जाने पर पता चला कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा पुलिस लगातार विशेष पेट्रोलिंग अभियान चला रही है। वाहन चेकिंग पॉइंट की नियमित ड्यूटी समाप्त होने के बाद थाना प्रभारी रजनीश सिंह कभी अकेले तो कभी अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र के सुनसान स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर देर रात तक डेरा जमाने वाले युवकों पर नजर रखते हैं।



सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन क्षेत्र, देर रात तक खुले रहने वाले होटल, ढाबे, पान ठेले और अन्य सार्वजनिक स्थान पुलिस की विशेष निगरानी में हैं। यहां अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर माहौल खराब करने वाले युवकों को खदेड़ने के साथ-साथ उनके वाहनों की जांच भी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती और चालानी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का मानना है कि देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ जुटने से असामाजिक गतिविधियों और अपराध की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसी वजह से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि देर रात तक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह मंडराने वाले युवकों पर लगाम लगना जरूरी है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।



टीआई ने युवकों को खदेड़ा, बाइकें जप्त.


सोशल मीडिया के माध्यम से मिली इस तस्वीर के बारे मे जानकारी ली गई तो पता चला कि अकेले रोड़ पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे टीआई सिंह बुधवार की रात क्षेत्र मे घूम रहे थे। इसी बीच उनकी नजर छठ घाट रोड़ के किनारे एक पान ठेले पर पड़ी,टीआई ने अपनी गाड़ी रोकी और मजमा लगाकर खड़े युवकों की खबर लेने जैसे ही गाड़ी से उतरे युवक बाइक छोड़ भाग गए। जिसके बाद टीआई से थाना स्टाफ को फोन किया और बाइकों को थाने भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक बाइक के मालिकों का नाम पता नहीं मिल पाया है।







You May Also Like

error: Content is protected !!