पड़ोसी जिले में गन्ने के खेतों के बीच भागते मैडी समेत तीन गिरफ्तार, फार्म हाउस में छुपे थे आरोपी, घटना और अबतक जेल जा चुके आरोपियों का सीएसपी पटेल ने दिया अपडेट,देखे वीडियो.

बिलासपुर. शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात हुए गैंगवार की घटना को पुलिस ने काफी सीरियस लिया, नतीजन एक के बाद एक आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसीसीयु की टीम ने मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात कड़ी मशक्कत कर चर्चित मैडी उर्फ रितेश निखारे को मुंगेली के एक फार्म हाउस से हिरासत में लेने कामयाबी हासिल की वही उसे भागने और पनाह देने वाले दो आरोपी भी पुलिस टीम के हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस ने आरोपियों का आधे शहर पैदल जुलूस निकाला फिर जेल दाखिल करवा दिया।

सिविल लाइंस सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शहर का आदतन अपराधी मेैडी उर्फ रितेश निखारे उसके साथी गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव व सहयोगी रूपेश दुबे को मुंगेली के पुरान गाँव से मंगलवार – बुधवार की मध्य रात्रि को गिरफ्तार किया गया है। ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जहा पुलिस से बचने आरोपियों ने फार्म हाउस में संत्री लगाकर रखा था। संत्रियो ने पुलिस के आने की भनक पाकर आंख में सर्च लाइट मार शोर मचाकर मैडी व गोलू को अलर्ट कर दिया था। देर रात आरोपी अंघेरे में 20 एकड के घने गन्ने के खेत से भाग निकले थे। जिनका करीब 2 किलो मीटर पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

सीएसपी पटेल ने बताया कि ग्रुप का सरगना मैडी पहले जिला बदर हो चुका है जिलाबदर अवधि समाप्त होने पर वापस आकर मुख्य आरोपी, गैग बनाकर रंगदारी का काम कर रहा था वही मैडी और गोलू साथी को भगाने व छुपाने में सहयोग करने वाला साथी रूपेश दुबे भी है आदतन अपराधी है। सीएसपी ने इस रेड कार्रवाई के लिए ए.सी.सी.यु. मजबूत सूचना तंत्र के सफलता की सराहना की है।

मालूम हो कि बीते शनिवार की देर रात होटल हैवंस पार्क के सामने गैंगवार की घटना को पुलिस कप्तान संतोष सिंह में काफी गंभीरता से लिया उन्होंने सीएसपी संदीप पटेल वह थाना इंचार्ज मनोज नायक को घटना में शामिल सभी आरोपियों को बिना देरी किए गिरफ्तार करने की सख्त हिदायत दी थी जिसके बाद सीएसपी पटेल के नेतृत्व में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है वहीं कुछ अन्य की तलाश जारी है।

आरोपियों पर इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज.

अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 148, 294, 506, 323, 307, 120 (बी) भा.द.वि. 25, 27 आम्र्स एक्ट एवं धारा 3(2)(5) एवं 3(2)(5-ए) अनुसुचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम।

सेकेंड पार्ट में गिरफ्तार हुए आरोपी.

01. मैडी उर्फ रितेश निखारे पिता रवि निखारे उम्र 33 वर्ष सा. ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. राजीव गांधी चैंक के पास कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे उम्र 35 वर्ष सा. ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

इससे पहले इनकी हो चुकी गिरफ्तारी.

सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम. वरूण, निकेत शर्मा उर्फ प्रिंस शर्मा, काव्य गढेवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर पुलिस जेल में दाखिल करवा चुकी है।

इन्होंने निभाया अहम रोल.

देर रात मुंगेली के फार्म हाउस से आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस टीम.

ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, मुकेश वर्मा।

You May Also Like