सलमान खान को Ex-Girlfriend सोमी अली की सलाह: बिश्नोई समाज से माफी मांगो, बोलीं- ईगो छोड़ दो

Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Message: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने मैसेज दिया है।सोमी अली ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है। ये खुलासा खुद सलमान खान की एक्स-Girlfriend सोमी अली ने किया है। सोमी अली ने बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा कि अपना ईगो छोड़ दो। अभी भी वक्त है। बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लो।

निधि वासंदानी (Nidhi Vasandani) को दिए इंटरव्यू के दौरान जब सोमी अली से पूछा गया कि अगर वे सलमान खान के आमने-सामने बैठकर बात करें तो उनसे क्या कहेंगी। इसपर सोमी ने बताया कि वे उन्हें बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए कहेंगी।


बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के निशाने पर है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड के दबंग खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। उनके मुंबई स्थित पर गोली भी चलाई थी। गनीमत थी कि गोलीबारी में किसी जान-माल की हानि नहीं हुई थी। अब पूरे मामले में सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का बयान सामने आया है। सोमी ने बताया कि वे पहले ही सलमान से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर चुकी हैं। सोमी ने दावा किया, ‘मैंने सलमान को टेक्स्ट मैसेज किया था। मेरे पास उनका एक प्राइवेट नंबर है। मैंने उनसे कहा कि अभी भी वक्त है, आप बिश्नोई के मंदिर में जाकर माफी मांगिए और जो आपने औरतों के साथ गलत किया है, उसके लिए भी माफी मांगिए। अपनी ईगो को पीछे छोड़ दीजिए।


ब्रेकअप के बाद से सोमी सलमान खान पर कई आरोप लगा चुकीं

कभी सलमान खान के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहीं और ऐश्वर्या राय के आने के बाद उनसे अलग हुईं सोमी अक्सर सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाती रही हैं। सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता 90 के दशक में काफी सुर्खियों में रहा था। ब्रेकअप के बाद से ही सोमी कई बार सलमान खान पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगा चुकी हैं।

 अब ऐसे समय में जब सलमान खान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों और सुरक्षा चिंताओं का सामना कर रहे हैं। सोमी अली ने इसपर बड़ा खुलासा किया है।





You May Also Like

error: Content is protected !!