शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव! बांग्लादेश ने ICJ जाने की दी चेतावनी, वहीं पाकिस्तान की धरती से बांग्लादेशी स्पीकर ने भारत के खिलाफ दिए बयान

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश ने भारत पर दबाव बढ़ाया है. बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद ने पाकिस्तान दौरे के दौरान कहा है कि यदि भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करता है, तो ढाका अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख कर सकता है. ढाका के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वतन वापसी की तैयारी कर रही हैं. शेख हसीना को भारत से वापस लाने के लिए बांग्लादेश ICJ जाने की चेतावनी दे रहा है. बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा कि प्रत्यर्पण न होने की स्थिति में बांग्लादेश के पास कानूनी विकल्पों पर विचार करने और ICJ जाने का रास्ता खुला है. बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हफीज उद्दीन अहमद ने पाकिस्तान की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान भारत पर तीखा हमला बोला है.



हाफिज उद्दीन अहमद छह दिनों के पाकिस्तान के दौरे पर हैं. उन्होंने शेख हसीना को खुली चेतावनी भी दी कि अगर वह वापस लौटती हैं तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा. हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि अगर भारत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस नहीं भेजता है तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जा सकता है.भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 25 नवंबर को कहा था कि हसीना को वापस भेजने की मांग पर कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हसीना का अपनी इच्छा से यात्रा दस्तावेज लेकर लौटना प्रत्यर्पण से अलग मामला है.

हसीना 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़कर भारत आ गई थीं. तब से वह भारत में रह रही हैं. नवंबर 2025 में बांग्लादेश की अदालत ने 2024 के प्रदर्शनों को दबाने के मामले में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी माना और उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई.

You May Also Like

error: Content is protected !!