ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त हुए प्रमोट.

बिलासपुर. रेल्वे मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का रेल्वे बोर्ड नई दिल्ली ने वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर प्रमोट कर दिया है। नया चार्ज मिलने के बाद श्री शुक्ला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है वही इस मौके पर रेल्वे सुरक्षा बल के मातहतों ने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी है।

रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का प्रमोशन बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर हुआ। जिसके बाद ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया। वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नए जोश व उत्साह से पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का निर्देश दिया इस बीच बिलासपुर मंडल में भी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की,और फूलमालाओं से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का स्वागत किया।

You May Also Like