रायगढ़।PSC के SI रिजल्ट में जिस NEWS नाम को लेकर बवाल मचा हुआ था अब उसने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है। रायगढ़ जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेंगालपाली स्थित हाईस्कूल में पढ़ने वाले न्यूज नाम के लड़के की हिस्ट्री पुलिस को सही मिली है। गांव के प्रिंसिपल से लेकर उसे पढ़ाने वाले शिक्षक भी बताते हैं कि न्यूज नाम का लड़का शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है और उसने सीजीपीएसई परीक्षा में सुबेदार के रिजल्ट में सफलता पा ली है। इस नाम के कारण पुलिस पूछताछ के अलावा लोगों के शक की जद में आने से पूरे छत्तीसगढ़ में इससे सवाल किये जाने लगे
हैं।



