कुछ ही देर में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहुंचेंगी मां महायाया के दरबार, देवी जी का किया गया राज श्री श्रृंगार, OMG’ में देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो और करें दर्शन.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में महामाया दाई के दर्शन के लिए देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राजधानी से कुछ ही देर पहले उड़ान भर चुकी है। पहली बार कोई राष्ट्रपति रतनपुर मंदिर दर्शन के लिए आ रही है। देश और छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन खास बनने वाला है लिहाजा महामाया दाई का विशेष रूप से राज श्री श्रृंगार किया गया है। ‘OMG NEWS’ के माध्यम से कीजिए देवी मईया के दर्शन.

रतनपुर मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ ही देर बाद देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का रतनपुर आगमन हो रहा है। जिसके मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन ने अपनी सारी तगड़ी तैयारियां पूरी कर ली है। मालूम हो कि श्रीमती मुर्मू महामाया देवी का दर्शन करेंगी। जिसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर आज महामाया देवी का राज श्री श्रृंगार किया गया है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ में अमूमन साल में तीन बार शारदीय व कुंवार की नवरात्रि और दीपावली में माता रानी का विशेष रूप से राष्ट्रीय श्रृंगार किया जाता है। लेकिन पहली बार लेकिन पहली बार देश की राष्ट्रपति के मंदिर परिसर में आगमन से आज का दिन और खास बन गया है। इसलिए देवी जी का राजश्री श्रृंगार कर पूजा अर्चना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1042 मंदिर की स्थापना के बाद ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन आज के विशेष मौके पर अलग से महामाया देवी जी का राजश्री श्रृंगार किया गया है। नियम के मुताबिक देवी देवी जी का श्रृंगार का आभूषण कड़ी सुरक्षा में बैंक के लॉकर से श्रृंगार के बाद और अगले दिन जमा कर दिया जाता है।

वहीं राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के मंदिर दर्शन कर लौटने तक आमजनों के लिए मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

You May Also Like