फेमस संजय टाइगर रिजर्व में बाघ....

एमपी के संजय टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नर बाघ ने उस टाइगर शावक का न सिर्फ शिकार किया, बल्कि उसे खा गया। बता दें कि करीब तीन महीने केतीन शावकों को लेकर बाघिन जंगल में टाइगर से बचाकर यहां से वहां सुरक्षित ठिकाने पर ले जा रही थी, लेकिन एक शावक खूंखार टाइगर का शिकार बन ही गया। पर्यटकों वाहनों ने शावक को मारकर खाते हुए देखा था, तब इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई।


जिले के फेमस संजय टाइगर रिजर्व में बाघ T-67 ने एक टाइगर शावक को मार दिया। इतना ही नहीं वह उसे मारकर खा गया। टाइगर का शावक को खाने का यह रेयर मामला माना जा रहा है। टाइगर सफारी के लिए जब पर्यटक वाहन इसके नजदीक पहुंचे तो यह टाइगर शावक को खा रहा था। जिसे देखकर पर्यटक दहल गए। यह मृत शावक रिजर्व की बाघिन टी-40 का बताया जा रहा है। गाइड और सफारी के वाहन चालकों के माध्यम से प्रबंधन को यह सूचना दी गई थी।







You May Also Like

error: Content is protected !!