• रिश्वत के आरोप पर भड़की अफसर, आवेदक को दी गालियां.
• “काम के बदले दाम का आरोप: बिलासपुर में अफसर का गुस्सा कैमरे में कैद”.
बिलासपुर. "काम के एवज में दाम फिर याददाश्त के लिए बादाम", इस कांड के बाद सुशासन की सरकार होने के बाद भी सरकारी अमले के कामकाज को लेकर सोशल मिडिया में हाहाकार मचा हुआ है। वैसे राज्य में जिस मोहतरमा का बादाम कांड जोरदार चर्चा में आने बाद प्रशासन आए उबाल को देखते हुए उन्हें राजधानी के मुख्यालय अटैच कर दिया गया है वही एनओसी देने को रुपए की मांग का गम्भीर आरोप और आवेदक मां, बेटे को ऑफिस कैंपस में सरेआम गाली बकने का एक विडियो 'OMG NEWS NETWORK' के हाथ लगा है।
https://youtube.com/shorts/hg6QaF2c88Y?si=oFrvHL4eoI6tKMNx
(इस विडियो में पूनम बंजारे ने 'मा' की गाली बकते हुए इंट्री कि है इसलिए विडियो को म्यूट किया गया है)
पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक,प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक को भले ही तत्काल प्रभाव से मुख्यालय, नवा रायपुर अटैच कर दिया गया है लेकिन इसकी एक और करतूत सामने आई है। खुद को पाक साफ बताने वाली मोहतरमा ने जिस सफाई से बादाम देकर फाइल याद दिलाने वाले युवक पर कई तरह के आरोप लगा कर पुलिस में शिकायत की है उनका गुस्से से तनतनाया हुआ असली चेहरा 'OMG NEWS NETWORK' के हाथ लगे एक विडियो में देखिए।

विडियो के अनुसार पर पूनम बंजारे पर आरोप लग रहे हैं कि एनओसी देने के एवज में रुपयों की डिमांड की गई और कई बार मां,बेटा को जमकर चक्कर लगवाया गया। इसके बाद भी एनओसी देने में देर की गई और बार बार एनओसी की मांग कर रही महिला को सरेआम ऑफिस कैंपस में भद्दी गाली बकते हुए पूनम बंजारे बाहर आई और आग बबूला होकर जमकर लताड़ा। बेचारी महिला मिन्नते करती रही लेकिन मोहतरमा का गुस्सा सातवें आसमान पर क्योंकि गलती से आवेदक पक्ष ने पूनम बंजारे पर पैसे लेने का आरोप जो भरी भीड़ में लगा दिया था।
https://youtube.com/shorts/bhCeypeoZOA?si=dYrSqWhWivySCuPs
मैडम गाली मत दो.
विडियो के मुताबिक खुद पर पैसे लेकर एनओसी देने का आरोप सब के सामने आने के बाद पूनम बंजारे इतना चिढ़ गई कि गाली बकते हुए बाहर आई और लगातार चिल्लाते हुए अपने भ्रष्ट स्वरूप को दबाने का प्रयास करती रही। इस बीच आवेदक युवक ने कहा भी कि मैडम आप गाली मत दीजिए,मिली जानकारी के अनुसार आवेदक मां,बेटा ग्राम सैदा के निवासी है जो कि विक्रय एनओसी लेने पूनम बंजारे के पास पहुंचे थे। महिला का बेटा बालोद जिले के सीएसईबी विभाग में पदस्थ है।
पिछले माह का बताया जा रहा विडियो.
बादाम कांड के बाद पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक,प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक की हरकत का सामने आया यह विडियो बीते मार्च के माह के अंतिम दिनों का बताया जा रहा है। विडियो के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में हो हल्ला के बीच पूनम बंजारे खुद को पाक साफ बताने बार बार पैसा नहीं मांगी हु बोलती नजर आ रही है। मोहतरमा पर एनओसी देने के एवज में रकम मांगने और बार बार घुमाए जाने से नाराज आवेदक महिला भी पीछे नहीं हटी और पूनम बंजारे का डटकर मुकाबला किया। विडियो में आवेदक महिला ने साफ कहा कि एक से डेढ़ महीने का समय देने कर भी पूनम बंजारे ने काम नहीं किया और पैसों की डिमांड की.
श्रीमती बंजारे से नहीं हो पाया संपर्क.
सरकारी कामकाज में याददाश्त बढ़ाने बादाम कांड के बाद चर्चा में आई छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बिलासपुर में एक दिन पहले पदस्थ रही पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक/प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक से विडियो के संबंध में उनका पक्ष जानने 'OMG NEWS' का संपर्क नहीं हो पाया।
बड़े इत्तेफाक की बात है कि,श्री बंजारे के पास नहीं मातहत का नंबर.
इसे इत्तेफाक ही कहा जाए कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में पदस्थ रहे कार्यपालन अभियंता एवं प्रभारी संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे के पास उनकी मातहत पूनम बंजारे का मोबाइल नंबर नहीं है। श्रीमती बंजारे से उनका पक्ष जानने जब एल.पी. बंजारे को फोन कर 'OMG NEWS' ने मोहतरमा का कोई संपर्क नंबर मांगा तो श्री बंजारे ने उनकी मातहत रही महिला अफसर बंजारे का नंबर नहीं होना बताया और कहा कि अभी मै हॉस्पिटल में हु।
IAS शरण का फोन नहीं हुआ कनेक्ट.
पूनम बंजारे का एक और विडियो सामने आने के बाद 'OMG NEWS' छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आयुक्त अवनीश शरण को फोन किया लेकिन उनका मोबाइल नंबर कनेक्ट नहीं हुआ।
इधर कमिश्नर शरण ने दोनों बंजारे अफसरों किया साइड लाइन.
सोमवार को कमिश्नर अवनीश शरण ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में नामांतरण प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। मालूम हो कि 17 अप्रैल को सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई।
आयुक्त,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर वृत्त के एक आवास के नामांतरण संबंधी आवेदन का निराकरण लंबे समय तक लंबित रहा। जानकारी में सामने आया कि संबंधित आवेदक तोरण साहू द्वारा 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया गया था, जिस पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने और 11 नवंबर 2025 को पत्र जारी एवं हस्ताक्षरित होने के बावजूद उसे आवेदक तक प्रेषित नहीं किया गया और फाइल में ही लंबित रखा गया। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित अधिकारी एल.पी. बंजारे कार्यपालन अभियंता एवं प्रभारी संपदा अधिकारी एवं पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक/प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक) को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय, नवा रायपुर अटैच कर दिया गया है। गृह निर्माण मंडल आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों के कार्यों में अनावश्यक देरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



