NH-130 समेत राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनाया सख्त रुख

मुंगेली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को मुंगेली जिले के मदकू पहुंचे, जहां उन्होंने 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये से अधिक की लागत वाले 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय विमान खरीदने और बिलासपुर-जबलपुर NH-130 की बदहाल सड़क पर सवाल किया गया.


बिलासपुर-जबलपुर NH-130 पर मुंगेली जिले के हिस्से में सड़क की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम है, इसलिए सड़क की ऐसी स्थिति है. उन्होंने कहा कि बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी.

क्या छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी विमान?

मध्यप्रदेश सरकार के बाद क्या छत्तीसगढ़ सरकार भी शासकीय विमानों को खरीदने वाली है? मीडिया के इस सवाल पर सीएम साय ने बताया कि विमान खरीदने के बाद उसके रखरखाव पर भी काफी खर्च आता है. किराए पर विमान लेने की स्थिति में विमान के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की रहती है, जबकि सरकार द्वारा विमान खरीदे जाने पर उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी सरकार को ही उठानी होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किराए पर विमान लेने में उतना ज्यादा खर्च नहीं आता, जबकि विमान खरीदने के बाद उसके मेंटेनेंस समेत अन्य खर्च सरकार को वहन करने पड़ेंगे. 


You May Also Like

error: Content is protected !!