भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव

रायपुर, 21 दिसंबर। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी। कई नामों की चर्चा थी इनमें विजय बघेल, और अजय चंद्राकर के साथ-साथ सुनील सोनी का नाम भी लिया जा रहा था। पार्टी नेतृत्व ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश की कमान किरण सिंह देव को सौंपी है। खास बात यह है कि बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष और सरगुजा संभाग से सीएम हैं। कुल मिलाकर दोनों इलाकों को विशेष महत्व दिया गया है। किरण सिंह देव कई अहम पदों पर रहे हैं। वो जगदलपुर के मेयर भी थे, इसके अलावा प्रदेश के महामंत्री, और उपाध्यक्ष भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए किरण देव की नियुक्ति की गई है। किरण देव पहली बार जगदलपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। 

1703153417Chhattisgarh_Appointment.jpg

You May Also Like