विधायक पाण्डेय कहिन: प्रियंका गांधी की आमसभा से मतदाताओं में भारी उत्साह, बीजेपी के शीर्ष – लोकल नेता अग्रवाल की तरह झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस पार्टी.

बिलासपुर. शहर में कांग्रेस की चुनावी आमसभा में केंद्रीय नेतृत्व का आना सक्सेस रहा, श्रीमती प्रियंका गांधी को पब्लिक ने सुना और महिलाओं ने तो उनकी घोषणाओं को हाथों हाथ लिया। इधर इस आमसभा से नगर विधायक शैलेश पाण्डेय का कद बढ़ता दिख रहा है। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में जिस तरह से उन्होंने पूरे जोश के साथ भाषण दिया।

वही श्रीमती प्रियंका गांधी का गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी वाला फंडा काम कर गया और बीजेपी व अन्य विपक्षी पार्टिया मुंह ताकते रह गए। इस चुनावी आमसभा को सफल करार देते हुए विधायक और बिलासपुर विधासभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने सीधे तौर पर इशारा किया है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं वो कर दिखाती है बीजेपी के शीर्ष नेताओं और लोकल पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की तरह मीठी मीठी बातें कर जनता को लूटने का काम नही करती है।

बिगड़ा बजट में अब जागी सुधरने की उम्मीद.

मालूम हो कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने बुधवार को पुलिस मैदान में कांग्रेस की चुनावी आमसभा में रसोई गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी दिए जाने की घोषणा से हर वर्ग की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। केंद्र की मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर में लगातार दाम बढ़ोतरी कर घरेलू महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया था। लेकिन भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी की 500 रुपए की सब्सिडी दिए जाने की घोषणा से महिला मतदाताओं में भारी उत्साह है।

इधर नगर विधायक ने कहा कि.

शहर विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने जारी एक बयान में कहा की कांग्रेस जो करती है वह करके दिखाती है ।केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर में के दामों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से मध्यम वर्ग परिवार और गरीब महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया था लगातार विरोध के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा महंगाई पर जनता को राहत नहीं पहुंचा जा रहा था। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी जो बुधवार को पहली बार बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आठ वादे किए जिसमें सबसे बड़ी घोषणा रसोई गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी दिए जाने का ऐलान किया। श्रीमती गांधी के इस ऐलान से सभा में मौजूद महिलाओं ने करताल ध्वनि से श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

गैस सिलेंडर में सब्सिडी दिए जाने की घोषणा का आम गृहणियों तथा तमाम महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है।

धर्म की आड़ में लड़वाने का काम बीजेपी का.

विधायक शैलेश पाण्डेय ने दो टूक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह महंगाई दिखाई नहीं दे रही है और ये लोगों को धर्म की आड़ में लडाने का काम कर रहे हैं। सिलेंडर,डीजल ,पेट्रोल आदि के मूल्य वृद्धि पर भाजपा के नेता किसी भी प्रकार की चर्चा करना पसंद ही नहीं करते,देश की जनता यह सब देख रही है और महसूस भी कर रही है प्रियंका गांधी ने महिलाओं के इस दुख दर्द को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान कर महिलाओं का दिल जीत लिया है। बिलासपुर शहर की महिलाएं भी प्रियंका गांधी की घोषणा से गदगद हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और उसके कार्यकर्ताओं की चिकनी चिकनी चुपड़ी बातों, झूठे आरोपों के जाल में नहीं फंसने वाली है। मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठे हैं। श्री पांडेय ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी की घोषणा का बिलासपुर जिले के 4 लाख 91हजार 355 उपभोक्ताओं को लाभ होगा ।इसी तरह पूरे प्रदेश के 59 लाख 1280 रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

You May Also Like