खैरागढ़. जिले के गंडई की पावन भूमि उल्लास से आलोकित हो उठी है। राजपरिवार के सुपुत्र करण शाह खुशरो ने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित कर सिविल जज बनने का गौरव प्राप्त किया है।
ऐसे हुआ सलेक्शन.
इन्हें भी पढ़ें:
अपडेट: बिलासपुरवासियों ने स्वदेशी मेले का आनन्द लिया.
करण शाह ने (Hidayatullah National Law University) से बी.ए. एलएल.बी. की शिक्षा की और विधि के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया।
पिता लाल तारकेश्वर शाह खुशरो के मार्गदर्शन, माता के आशीर्वाद ने उनके सपनों को साकार किया। चयन की सूचना मिलते ही गड़ई में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया है। श्री शाह ने आज के युवाओं को मैसेज दिया है कि यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित है।



